Bay of Bengal Ship Sinks: ओडिशा तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज 22 अगस्त देर रात डूब गया। यह जहाज पारादीप पोर्ट से आयरन ओर लेकर रवाना हुआ था। जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स सवार थे। जहाज डूबने के बाद भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया था।
दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया
जिसके बाद बंगाल की खाड़ी में डूबे पनामा फ्लैग वाले बल्क कैरियर MV Ocean Winner के 24 क्रू सदस्यों में से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दोनों को अलग-अलग लाइफराफ्ट से रेस्क्यू किया गया। हालांकि, बचाए गए दोनों लोगों की पहचान अभी तत्काल सामने नहीं आई है। बाकी क्रू सदस्यों की तलाश के लिए भारतीय तटरक्षक बल का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
24 लोगों का क्रू, 20 चीनी नागरिक
जहाज पर कुल 24 लोग सवार थे। इनमें 20 चीन के नागरिक, तीन म्यांमार के और एक बांग्लादेश का नागरिक था। शनिवार, 22 अगस्त की देर रात मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को MV Ocean Winner से संपर्क टूटने की जानकारी मिली। इसके बाद जहाज से जुड़ी कंपनी Victory Star Group Co Ltd ने सर्च एंड रेस्क्यू सहायता मांगी।
MT AISOPOS को भेजा गया मौके पर
जानकारी मिलते ही मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने International Safety Net को सक्रिय किया। इसके बाद MT AISOPOS नाम के दूसरे जहाज को प्रभावित इलाके की ओर रवाना किया गया। इसी जहाज की मदद से दो अलग-अलग लाइफराफ्ट से दो लोगों को बचाया गया।
तीन भारतीय कोस्ट गार्ड जहाज ऑपरेशन में
बाकी क्रू सदस्यों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन में ICGS Varad और ICGS Anmol को तैनात किया है। इसके अलावा अभियान को और मजबूत करने के लिए ICGS Vijit को श्री विजय पुरम से भेजा गया है।
पारादीप से निकलने के बाद गायब हुआ जहाज
MV Ocean Winner लोहे का अयस्क लेकर ओडिशा के पारादीप पोर्ट से रवाना हुआ था। इसके बाद जहाज ट्रैकिंग सिस्टम से गायब हो गया और बाद में बंगाल की खाड़ी में उसके डूबने की जानकारी सामने आई। जहाज पारादीप तट से 200 समुद्री मील से ज्यादा दूर बताया गया है।
ईस्ट आइलैंड लाइट से 310 समुद्री मील दूर थी आखिरी लोकेशन
अधिकारियों के मुताबिक, MV Ocean Winner की आखिरी रिपोर्टेड लोकेशन ईस्ट आइलैंड लाइट से करीब 310 समुद्री मील दूर थी। जहाज की सटीक स्थिति का पता लगाने और लापता क्रू सदस्यों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है।
225 मीटर लंबा था MV Ocean Winner
समुद्री जहाजों की ट्रैकिंग सेवा MarineTraffic के मुताबिक, MV Ocean Winner एक बल्क कैरियर था और पनामा के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। जहाज की लंबाई करीब 225 मीटर और चौड़ाई 32.26 मीटर थी। बताया जा रहा है कि यह जहाज सिंगापुर जा रहा था।
Read More:

