HomeBreaking Newsपाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने...

पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप का जताया आभार…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर अमेरिका ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम(US Extends Ceasefire) को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह विस्तार कितने समय तक लागू रहेगा। ट्रंप के अनुसार, इस समय ईरान के भीतर राजनीतिक नेतृत्व और शासन व्यवस्था में एकजुटता की कमी देखी जा रही है। ऐसे हालात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनसे आग्रह किया कि कुछ समय के लिए सैन्य कार्रवाई रोक दी जाए, ताकि ईरान को एक साझा और ठोस प्रस्ताव तैयार करने का अवसर मिल सके।

शहबाज शरीफ ने व्यक्त किया अमेरिका का आभार

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर अमेरिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की ओर से किए गए अनुरोध को स्वीकार किया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है और उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रस्तावित वार्ताओं के जरिए स्थायी शांति का रास्ता निकल सकता है।

जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा रद्द

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रस्तावित इस्लामाबाद यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा था और उसने अगले दौर की शांति वार्ता अपने यहां कराने की योजना बनाई थी। हालांकि, ईरान की ओर से बातचीत को लेकर अभी तक कोई ठोस या सकारात्मक संकेत नहीं मिलने के कारण यह पहल आगे नहीं बढ़ पाई।

युद्धविराम को आगे बढ़ाने से मिली राहत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनका देश क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि दोनों पक्ष बातचीत के रास्ते पर बने रहते हैं, तो आगे चलकर एक व्यापक समझौते की संभावना बन सकती है।
वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने बताया था कि मौजूदा युद्धविराम 22 अप्रैल को सुबह समाप्त होने वाला था। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इसे आगे बढ़ाने की घोषणा के बाद हालात में कुछ राहत आई है।

यह भी पढ़ें : भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा’ , पहलगाम हमले की बरसी पर PM…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments