जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले(Pahalgam attack) को आज एक साल पूरा हो गया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह उन मासूम लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि यह क्षति कभी भुलाई नहीं जा सकती और इस कठिन समय में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026

