जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बेहद तनाव देखा गया. दोनों मुल्कों के रिश्ते अभी भी रसातल पर ही हैं. इस बीच पाकिस्तान के कुछ सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया था. लेकिन एक दिन बाद ही इन अकाउंट्स पर दोबारा बैन लगा दिया गया है. पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे कलाकारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार सुबह बैन लगा दिया गया है. हालांकि, अभी तक इस पर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है. दो जुलाई को सबा कमर, मावरा होकैन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे पाकिस्तानी सेलब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट नजर आने लगे थे. इसके अलावा हम टीवी, ARY डिजिटल औऱ हर पाल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी एक्सेस हो रहे थे. लेकिन गुरुवार सुबह इन सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में अवेलेबल नहीं है.
फिर बैन हुए पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में टॉप पर हरियाणा, फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के निर्देश
on जम्मू बॉर्डर के पास से बिहार का ताराचंद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1 दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर…
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए