OpenAI ने अपने नए बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी के AI मॉडल GPT-5.6 के बायोसेफ्टी सुरक्षा तंत्र में गंभीर खामी खोजने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य AI सिस्टम की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है, ताकि संभावित कमजोरियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
क्या है OpenAI का Bio Bounty Program?
OpenAI का Bio Bounty Program उन कमजोरियों की पहचान करने के लिए शुरू किया गया है, जिनकी मदद से GPT-5.6 के बायोसेफ्टी सुरक्षा उपायों को बायपास किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कमियों की पहले से पहचान होने पर उन्हें ठीक किया जा सकता है। किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। इससे पहले GPT-5.5 के लिए भी ऐसा कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें 25,000 डॉलर का इनाम रखा गया था। अब GPT-5.6 के लिए इनामी राशि बढ़ाकर 50,000 डॉलर कर दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोगों को पहले आवेदन करना होगा। इसके लिए OpenAI की आधिकारिक Bio Bug Bounty वेबसाइट पर जाकर Apply Here विकल्प के जरिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए ChatGPT अकाउंट होना जरूरी है। कंपनी के अनुसार, GPT-5.5 से जुड़ा कार्यक्रम 27 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद यह मॉडल बाउंटी प्रोग्राम से बाहर हो जाएगा और केवल GPT-5.6 पर फोकस किया जाएगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्टर कर सकते हैं।
https://openai.com/index/bio-bug-bounty/

