HomeCurrent Newsलुधियाना में 15 दिन में स्कूल खाली करने का नोटिस,  रेलवे ने...

लुधियाना में 15 दिन में स्कूल खाली करने का नोटिस,  रेलवे ने मांगा मालिकाना हक का सबूत

लुधियाना में उत्तर रेलवे और शिक्षा विभाग के बीच विवाद खड़ा हो गया है, रेलवे ने जगराओं पुल के पास स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 15 दिनों के अंदर जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया है।

इस नोटिस के बाद दोनों विभागों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है, उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने 4 जून को जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि स्कूल 19 जून तक जमीन खाली नहीं करता या जमीन के मालिकाना हक का वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं करता है, तो इमारत को गिराया जा सकता है।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल बलबीर कौर ने अचानक मिले नोटिस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि नोटिस मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और मामले के समाधान के लिए विभाग के साथ बातचीत जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments