Noida Elevated Road: दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक 5.49 किलोमीटर लंबी 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से यह डीपीआर तैयार कराई है और शुक्रवार तक संस्थान इसे प्राधिकरण को सौंप देगा।
800 से 850 करोड़ रुपये आएगी लागत
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 800 करोड़ से 850 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लंबे समय से अटकी इस योजना के संशोधित अलाइनमेंट को नोएडा प्राधिकरण पहले ही मंजूरी दे चुका है। अलाइनमेंट तय नहीं होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी, लेकिन अब डीपीआर तैयार होने के बाद इसके निर्माण की दिशा में रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
सेक्टर-12 और 22 के टी-प्वाइंट पर खास डिजाइन
एलिवेटेड रोड के पूरे कॉरिडोर में सेक्टर-12 और सेक्टर-22 के टी-प्वाइंट को सबसे जटिल हिस्सा माना गया है। यहां सड़क को मोड़ देने के लिए विशेष कर्व डिजाइन तैयार किया गया है। आईआईटी रुड़की ने डीपीआर बनाते समय इस हिस्से पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि एलिवेटेड कॉरिडोर को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
इन सेक्टरों से होकर गुजरेगी सड़क
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 के सामने से शुरू होगी और सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-22 टी-प्वाइंट और सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 के सामने नीचे उतरेगी। यह मार्ग सेक्टर-12, 22 और 56 के तिराहे तक मास्टर प्लान रोड-1 के बीच से होकर गुजरेगा। इसके बाद सेक्टर-57 चौराहे से होते हुए सेक्टर-60 के सामने इसका हिस्सा समाप्त होगा।
कई बड़े चौराहों के जाम से मिलेगी राहत
इस एलिवेटेड रोड के बनने से नोएडा के कई व्यस्त चौराहों को बाईपास करना संभव होगा। फिलहाल सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-12/22 चौराहा, सेक्टर-12, 22 और 56 का तिराहा तथा सेक्टर-57 चौराहा भारी ट्रैफिक के लिए जाने जाते हैं। नया कॉरिडोर बनने के बाद रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को इन जाम वाले स्थानों पर रुकने की जरूरत कम होगी।
DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान
एलिवेटेड रोड का सबसे बड़ा फायदा DND से नोएडा के सेक्टर-62 तक आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा। वाहनों को कई व्यस्त चौराहों से होकर गुजरने के बजाय सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर का विकल्प मिलेगा। इससे यात्रा का समय कम होने और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटने की उम्मीद है।
सेक्टर-73 और गाजियाबाद की कनेक्टिविटी भी सुधरेगी
सेक्टर-60 के सामने एलिवेटेड रोड के उतरने से सेक्टर-73, 121, 59, 62 और 63 की ओर जाना आसान होगा। इसके साथ ही गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस तरह यह कॉरिडोर नोएडा के कई प्रमुख सेक्टरों को जोड़ने के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवागमन को भी सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Read More:
दिन या शाम… करवा चौथ की पूजा किस समय करना होगा शुभ? पहली बार व्रत रखने वाले कपल जरूर जान लें ये नियम


[…] Noida Elevated Road: DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान, 85… […]
[…] Noida Elevated Road: DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान, 85… […]