HomeBreaking Newsबॉलीवुड के 5 सिताने निशाने पर! अमिताभ से सलमान तक रेकी...फिर टाइगर...

बॉलीवुड के 5 सिताने निशाने पर! अमिताभ से सलमान तक रेकी…फिर टाइगर श्रॉफ पर क्यों हुआ हमला?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घरों की रेकी करने की बात कही है। हालांकि, पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और हमले के पीछे की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के आवास की निगरानी की थी। दावा है कि वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखकर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि टाइगर रविवार को फुटबॉल खेलने जाते थे और उस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से ड्राइवर रहता था। आरोपियों ने कथित तौर पर करीब सात दिनों तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

सलमान खान को लेकर पुलिस को संदेह

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आरोपियों के उस बयान पर भी शक है, जिसमें उन्होंने पहले सलमान खान को निशाना बनाने की बात कही थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह बयान पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए तो नहीं दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हथियार उपलब्ध कराने में कुछ महिलाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि 17 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई पहुंची महिलाओं ने शूटर्स को पिस्तौल मुहैया कराई थी, जबकि अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई। पुलिस इस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

दो महीने से साजिश रचने का शक

जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की योजना करीब दो महीने पहले बनाई गई थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपियों को पूछताछ के दौरान बयान देने के लिए किसी ने निर्देश दिए थे।

घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह, साजिश में शामिल लोगों तथा अन्य संभावित कड़ियों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें : दिन या शाम… करवा चौथ की पूजा किस समय करना होगा शुभ? पहली बार व्रत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments