HomeBreaking Newsनोएडा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, VIP घरों पर ग्रेनेड हमले की...

नोएडा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, VIP घरों पर ग्रेनेड हमले की प्लानिंग करने वाले 2 संदिग्ध गिरफ्तार…

उत्तर प्रदेश ATS ने नोएडा(Noida) से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर एक संभावित आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों युवक कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे और भारत में संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।

आरोपियों की हुई पहचान 

गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान बागपत निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान के रूप में हुई है, जबकि दूसरा समीर खान बताया जा रहा है जो दिल्ली का रहने वाला है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्टल, कारतूस, चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे आरोपी

ATS अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी एक पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इनके संपर्क में आबिद जट सहित कई विदेशी हैंडलर भी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन युवकों को भारत में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों के ठिकानों की रेकी करने और वहां हमले की साजिश तैयार करने का निर्देश मिला था।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों को इस काम के लिए आर्थिक प्रलोभन भी दिया गया था। शुरुआत में 50 हजार रुपये और बाद में करीब ढाई लाख रुपये देने का वादा किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम के जरिए इनका संपर्क स्थापित हुआ था। बताया जा रहा है कि एक बार अकाउंट बंद होने के बाद इन्होंने नया अकाउंट बनाकर दोबारा संपर्क कायम किया।

मेरठ में रहकर बना रहे थे योजना 

ATS के मुताबिक, दोनों संदिग्ध मेरठ क्षेत्र में रहकर अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे और एक नेटवर्क तैयार करने की कोशिश में थे। ये लोग वॉइस और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने हैंडलर्स के संपर्क में रहते थे। उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान ले जाने का लालच भी दिया गया था।

फिलहाल एटीएस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश में है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इस साजिश की जड़ें कितनी गहरी हैं। अधिकारियों का मानना है कि आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments