महाराष्ट्र के नागपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सक्करदरा इलाके में एक युवक ने बैंक के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब 4 लाख रुपये नकद उठा लिए। वारदात के बाद वह भाग निकला, लेकिन बैंक में लगे CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने करीब आधे घंटे के अंदर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।
ग्राहक बनकर बैंक पहुंचा
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त SBI शाखा में सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर अंदर आया और कैश काउंटर के आसपास खड़ा होकर मौके का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद उसने अचानक बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण कर्मचारी कुछ समय के लिए परेशान हो गए और बैंक परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान आरोपी ने कैश काउंटर से करीब 4 लाख रुपये उठाए और बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सक्करदरा थाना टीम सक्रिय हुई।
आंखों में लाल मिर्ची डालकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लूट…वीडियो नागपुर का है..सक्करदरा स्थित SBI शाखा में एक आरोपी ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गया.. CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी…बैंक में डकैती का लाइव वीडियो देखिए pic.twitter.com/ImssNuXt3t
— Shweta Rai (Vistaar News) (@Shwetaraiii) September 11, 2026

