Nepal Flood Helpline: नेपाल-चीन सीमा पर बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए भीषण सैलाब और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 750 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 133 भारतीय भी शामिल हैं। ऐसे में नेपाल में फंसे भारतीयों और उनके परिजनों की मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ तमिलनाडु, केरलम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों ने हेल्पलाइन शुरू की हैं।
भारतीय दूतावास ने जारी किए दो नंबर
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल में फंसे भारतीय या उनके परिजन +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।
UP के लिए 1070 हेल्पलाइन
नेपाल में उत्तर प्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसे देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने परिजनों के लिए परामर्श जारी किया है। अगर यूपी का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा है या उसे सहायता की जरूरत है तो परिजन राज्य हेल्पलाइन नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
उत्तराखंड में इन नंबरों पर करें संपर्क
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने भी नेपाल में फंसे या प्रभावित हो सकने वाले लोगों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के नंबर 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 भी उपलब्ध है।
महाराष्ट्र के 7 पर्यटक नेपाल में फंसे
महाराष्ट्र के सात पर्यटकों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी है। इनमें से चार सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि तीन अन्य से संपर्क करने की कोशिश जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, चार पर्यटकों से संपर्क हो चुका है, जिनमें मुंबई और पुणे के दो-दो लोग शामिल हैं। राज्य के अधिकारी उन लोगों की सूची भी तैयार कर रहे हैं, जिनके नेपाल में फंसे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र में 24 घंटे कंट्रोल रूम
मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंत्रालय में चौबीसों घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष बनाया है। महाराष्ट्र के लोग टोल-फ्री हेल्पलाइन 1070 या +91-9321587143 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के जरिए भी जानकारी दी जा सकती है।
केरलम के लिए नॉर्का-रूट्स हेल्पडेस्क
केरलम सरकार ने नेपाल में प्रभावित राज्य के लोगों को आपात सहायता देने के लिए सरकारी संस्था ‘नॉर्का-रूट्स’ के जरिए हेल्पडेस्क शुरू किया है। ‘नॉर्का-रूट्स’ राज्य सरकार के अप्रवासी केरलमवासी मामलों के विभाग की कार्यकारी एजेंसी है। मदद के लिए ‘नॉर्का ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर’ के टोल-फ्री नंबर 18004253939 पर संपर्क किया जा सकता है। विदेश से +91-8802012345 पर मिस्ड कॉल भी दी जा सकती है।
मलयाली परिवार इन नंबरों पर दें सूचना
मुख्यमंत्री कार्यालय ने नेपाल की यात्रा कर रहे मलयाली लोगों से संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में उनके परिवारों से 9447111844 या 9747132147 पर सूचना देने की अपील की है।
सिक्किम के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर
सिक्किम सरकार ने नेपाल में फंसे या प्रभावित हो सकने वाले राज्य के लोगों के परिजनों के लिए भी हेल्पलाइन शुरू की है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने 03592-201145, 03592-202461 और 03592-202256 नंबर जारी किए हैं। परिवार के सदस्य या रिश्तेदार संबंधित जानकारी के साथ इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
ओडिशा ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम
ओडिशा सरकार ने नेपाल में फंसे या परेशानी में पड़े राज्य के लोगों की सहायता के लिए नई दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके लिए +91-7428135044, +91-8527580245 और 011-23012807 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ओडिशा परिवार निदेशालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रीतिश पांडा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ के लिए भी हेल्पलाइन जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है। छत्तीसगढ़ के लोग सहायता और जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 या +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
Read More:
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की चाकू गोदकर हत्या

