Homeराष्ट्रीय'NDA ने पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा...' असम दौरे पर...

‘NDA ने पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा…’ असम दौरे पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 फरवरी को असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और गुवाहाटी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। चुनावी सरगर्मियों के बीच PM मोदी ने जहां NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला।

पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि NDA सरकार ने पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने हाल ही में लोकार्पित ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ समेत अलग-अलग बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को हरी झंडी दी। उन्होंने आगे कहा कि इनसे राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

PM मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक पूर्वोत्तर को फंड जारी नहीं किया, जबकि भाजपा के कार्यकाल में असम और पूरे पूर्वोत्तर में तेज विकास हुआ है।

पुलवामा आतंकी हमले का किया जिक्र

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जिस दृढ़ता से जवाब दिया, उसे पूरी दुनिया ने देखा।” उन्होंने हाल के सुरक्षा अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि देश आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

PM मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और राष्ट्रहित से समझौता करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में देशहित में कठोर फैसले लेने का साहस नहीं रहा। उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में लोकतंत्र के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments