HomeBreaking Newsदेशभर में आज से शुरू हुआ नौतपा, दिल्ली से पंजाब तक गर्मी...

देशभर में आज से शुरू हुआ नौतपा, दिल्ली से पंजाब तक गर्मी ने किया हाल बेहाल, मॉनसून पर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

‘Nautapa’ Weather Update: देशभर में आज यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, जो 2 जून तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले नौ दिनों में उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर तेज होने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने ताजा मौसम अपडेट में बताया है कि एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सात दिनों तक हीटवेव जारी रह सकती है।

केरल-तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 25 से 28 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं 25 और 26 मई को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-यूपी में लू का कहर

दिल्ली-एनसीआर में 27 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। राजस्थान में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी राजस्थान में 26-27 मई को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

किन राज्यों में बढ़ी गर्मी?

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर और अकोला जैसे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है।

कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मानसून को लेकर बड़ा अपडेट

IMD के अनुसार दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ती मानसून पूर्व गतिविधियां इस बार मानसून की सक्रियता का संकेत दे रही हैं। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Read More:

‘गर्मी की छुट्टी शुरू तो…’ CM योगी ने बच्चों के नाम लिखी खास चिट्ठी, माता-पिता से भी की भावुक अपील

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments