HomeBreaking Newsगंदी हरकत से गुस्से में 17 साल की बेटी ने बाप को...

गंदी हरकत से गुस्से में 17 साल की बेटी ने बाप को क्रिकेट बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के नागपुर(Nagpur) में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा अपने पिता पर क्रिकेट बैट से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि घटना की रात 45 वर्षीय पिता जयपाल बारेलाल खोलपिटणे शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, बेटी ने पिता की कथित हरकत का विरोध किया।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पिता ने बेटी के साथ मारपीट की। इसी दौरान नाबालिग ने खुद को बचाने के लिए घर में रखा लकड़ी का क्रिकेट बैट उठा लिया और पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में जयपाल के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग ने खुद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया और पिता पर हमला किए जाने की जानकारी दी।

12वीं कक्षा में पढ़ती है लड़की

पुलिस के अनुसार, लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। मृतक के बारे में बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था और परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि, घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और विवाद किस परिस्थिति में इतना बढ़ा, इसकी जांच अभी जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग होने के कारण लड़की के खिलाफ आगे की कार्रवाई किशोर न्याय व्यवस्था के तहत की जा रही है।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अमरावती के बाल सुधार गृह भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हमले की परिस्थितियों और मौत के चिकित्सकीय कारण को लेकर भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के कनाडा दौरे से पहले बड़ी बैठक, NSA डोभाल ने कनाडाई अधिकारी से की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments