चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में किसान और मजदूरों के हित में लगातार कदम उठा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार उनके हित में नए फैसले ले रही है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से मंडियों में आने वाले किसानों और मजदूरों को 10 रुपये की दर से रियायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन स्थापित की जा रही हैं।
इन कैंटीनों का संचालन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। दिसंबर 2024 तक 46 कैंटीनों के माध्यम से 74.63 लाख भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सहायता के रूप में कुल 12.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
खुलेंगी 40 और कैंटीन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से की गई हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 7 अतिरिक्त अटल कैंटीन स्थापित करने का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त, 40 और कैंटीन स्थापित करने का प्रस्ताव वर्तमान में सरकार द्वारा अनुमोदित किया जा रहा है।
अब तक 6,000 लोगों को मिला लाभ
विवादों का समाधान योजना के तहत अब तक 6,000 लोगों को लाभ मिला है। एचएसएएमबी ने यह योजना उन आवंटियों को अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की है, जो अपनी किश्तों, विस्तार शुल्क का भुगतान करने में चूक कर रहे हैं, या जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी दुकान/बूथ का निर्माण नहीं किया है।
यह भी रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा, हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम, गन्नौर के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हरियाणा की मंडियों में 10 रुपए में मिलेगा भोजन, 40 अटल किसान मजदूर कैंटीन का होगा निर्माण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

