HomeBreaking Newsरहस्यमयी अंबाजी मंदिर! जहां नहीं है मूर्ति, 14 नवंबर को दर्शन करेंगे PM...

रहस्यमयी अंबाजी मंदिर! जहां नहीं है मूर्ति, 14 नवंबर को दर्शन करेंगे PM मोदी

गुजरात का प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर(Ambaji Temple) अपनी अनोखी पूजा परंपरा और धार्मिक महत्व के लिए देशभर में जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मां अंबा की कोई मूर्ति या तस्वीर स्थापित नहीं है। इसके बजाय श्रद्धालु एक पवित्र यंत्र की पूजा करते हैं। यही परंपरा अंबाजी मंदिर को दूसरे शक्तिपीठों से अलग पहचान देती है।

गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित अंबाजी मंदिर में मां अंबा के स्वरूप के रूप में पवित्र श्री वीस यंत्र की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह यंत्र मंदिर का मुख्य पूजनीय केंद्र है। कहा जाता है कि इसे सामान्य आंखों से देखना संभव नहीं है। इसी मान्यता के चलते मंदिर में इस यंत्र की तस्वीर खींचने की भी अनुमति नहीं है। यहां पहुंचने वाले भक्त मां अंबा के दर्शन इसी पवित्र यंत्र के माध्यम से करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

51 शक्तिपीठों में है अंबाजी मंदिर का विशेष स्थान

अंबाजी मंदिर को हिंदू धर्म के प्रमुख 51 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब उनका हृदय इसी स्थान पर गिरा था। इसी कारण इस जगह को बेहद पवित्र माना जाता है।

अरासुर पर्वत के निकट स्थित होने के कारण मां अंबा को अरासुरी अंबा माता के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहता है।

14 नवंबर को अंबाजी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर की रात कर्नाटक का दौरा पूरा करने के बाद अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह अंबाजी के लिए रवाना होंगे और दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर पहुंचकर मां अंबा की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री मोदी की मां अंबा के प्रति गहरी श्रद्धा रही है। वह लंबे समय से नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। ऐसे में उनका अंबाजी मंदिर पहुंचना धार्मिक दृष्टि से खास महत्व रखता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, डंडे से पीट-पीटकर शरीर से खींच लिए प्राण…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments