HomeBreaking Newsदिलजीत के कॉन्सर्ट में VIP टिकट लेकर पहुंचे मोबाइल चोर! भीड़ में...

दिलजीत के कॉन्सर्ट में VIP टिकट लेकर पहुंचे मोबाइल चोर! भीड़ में उड़ाए फोन, गैंग के 2 मेंबर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बाकायदा महंगे टिकट खरीदकर कॉन्सर्ट में पहुंचते थे। गोल्ड और सिल्वर कैटेगरी के टिकट लेकर अंदर जाने के बाद वे हजारों लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करते थे। हालांकि, इंदौर पुलिस की सतर्कता से गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए हैं। उनके पास से चोरी के छह महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह मामला 15 नवंबर को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का है। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए क्राइम ब्रांच और खजराना थाना पुलिस की टीमें तैनात थीं। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी भीड़ पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पुरानी दिल्ली निवासी नाजिम और लखनऊ निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई।

जयपुर और दिल्ली में भी कर चुके हैं चोरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक ऐसे गिरोह से जुड़े हैं जो देश के अलग-अलग शहरों में होने वाले बड़े संगीत कार्यक्रमों और आयोजनों को निशाना बनाता था। भीड़ में आसानी से घुलने-मिलने के लिए वे महंगे गोल्ड और सिल्वर टिकट खरीदते थे। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों में कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस को शक है कि इस गिरोह में चार से पांच अन्य सदस्य भी शामिल हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जाए और चोरी किए गए अन्य मोबाइल फोन बरामद किए जा सकें।

यह भी पढ़ें : Google Maps से शराब की दुकानें खोजते, फिर शटर काटकर चोरी करने वाले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments