HomeBreaking Newsमेयर के बाद डिप्टी मेयर पद पर भी BJP का कब्जा, सरोज...

मेयर के बाद डिप्टी मेयर पद पर भी BJP का कब्जा, सरोज कंवर बनीं विजेता

जयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद का चुनाव शनिवार, 26 सितंबर को संपन्न हुआ। बीजेपी की सरोज कंवर(Saroj Kanwar) ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 31 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर बन गई हैं। डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 150 पार्षदों में से 149 ने मतदान किया।

मतगणना में सरोज कंवर को 89 वोट, जबकि सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। एक वोट NOTA के पक्ष में गया और एक मत अमान्य घोषित हुआ। चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर प्रत्याशी के चयन को लेकर कुछ पार्षदों की नाराजगी की चर्चा थी। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की अटकलें भी लगाई जा रही थीं लेकिन मतदान के नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी को 89 वोट मिले।

जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न

परिणाम सामने आते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद सरोज कंवर ने डिप्टी मेयर का पद संभाल लिया। इससे एक दिन पहले बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर के मेयर चुने गए थे।

जोधपुर और कोटा में भी बीजेपी प्रत्याशी जीते

जयपुर के साथ जोधपुर और कोटा नगर निगम में भी डिप्टी मेयर पद बीजेपी के खाते में गया। जोधपुर में बीजेपी के विजय सिंह पंवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को चार वोटों से हराया जबकि कोटा में बीजेपी के विवेक राजवंशी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए।

यह भी पढ़ें : गुवाहाटी के होमस्टे में निमिषा की मौत से सनसनी, सुसाइड या मर्डर? शरीर पर चोट के निशान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments