HomeBreaking Newsउत्तराखंड के चमोली में भयंकर जाम, बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या ने बढ़ाई...

उत्तराखंड के चमोली में भयंकर जाम, बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या ने बढ़ाई परेशानी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम बना हुआ है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के साथ-साथ गर्मी की छुट्टियों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की है।

रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे धाम

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि रोजाना लगभग 30 से 35 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं, जबकि 5 से 10 हजार लोग हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

खराब सड़क बनी परेशानी की बड़ी वजह

अधिकारियों के मुताबिक जोशीमठ से विष्णुप्रयाग और मारवाड़ी क्षेत्र के बीच लगभग 10 किलोमीटर का हिस्सा खराब स्थिति में है। सड़क की खराब हालत और वाहनों की आवाजाही के चलते कई जगह तकनीकी खराबियां सामने आईं। कुछ वाहनों के बंद हो जाने, स्टीयरिंग लॉक होने और सस्पेंशन खराब होने जैसी घटनाओं के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

जवानों ने रातभर संभाली व्यवस्था

उत्तराखंड के चमोली जिले में जाम की स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों को रातभर मौके पर तैनात रहे। खराब हुए वाहनों को हटाकर रास्ते को सुचारु बनाने की कोशिश की गई। अधिकारियों का कहना है कि ट यातायात को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लंबी कतारों के बावजूद सड़क पर पूरी तरह अवरोध की स्थिति न बने।

लागू किया गया टोकन आधारित गेट सिस्टम

ट्रैफिक जाम की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर टोकन आधारित गेट सिस्टम लागू किया है। इस व्यवस्था के तहत एक तय समय पर एक दिशा में वाहनों को छोड़ा जा रहा है, जिससे दोनों ओर के ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जा सके और जाम की समस्या को कम किया जा सके।

Read More

RCB vs GT Final Pitch Report: तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग या बल्लेबाज़ों का राज? जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments