HomeBreaking Newsहरियाणा के जींद की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं...

हरियाणा के जींद की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत, 17 से ज्यादा घायल

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में शनिवार को रंग और गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना भाट कॉलोनी स्थित फैक्ट्री की बताई जा रही है। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

करीब 30 लोग कर रहे थे काम

जानकारी के अनुसार हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 30 लोग काम कर रहे थे। अचानक लगी आग कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई। धुएं और तेज लपटों के कारण लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और कई लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

मेन गेट बंद होने का आरोप

लोगों का कहना है कि काम के दौरान फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। आग लगने के बाद जब उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजा बंद होने के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। हालात गंभीर देख स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

चार महिलाओं की मौत

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान दो अन्य महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। कई घायलों को पहले सफीदों के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पानीपत रेफर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Read More

ईरान ने बदली रणनीति, पड़ोसी देशों पर नहीं करेंगे कोई हमला – राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments