Srishti Kandari Death Case: उत्तराखंड के देहरादून जिले के हर्रावाला क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गवाहों के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सृष्टि के पति सौरभ खत्री (36) और उसकी 37 साल की बहन को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं सृष्टि
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सृष्टि कंडारी हर्रावाला स्थित अपने ससुराल के घर के एक कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
आठ महीने पहले हुई थी शादी
सृष्टि कंडारी टिहरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। उनका विवाह नवंबर 2025 में उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत सौरभ खत्री से हुआ था। शादी को अभी आठ महीने ही हुए थे कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।
मां ने लगाए दहेज प्रताड़ना-हत्या के आरोप
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 29 जुलाई को हुई इस घटना के बाद सृष्टि की मां सीमा कंडारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष दहेज और अन्य बातों को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया।
Sorry Mommy… I'm giving up. I've been putting up with this for 6 months and I can't take it anymore. These people can never change. I thought it would get better now… it would get better then, but every day they keep calling me "manhoos".
– Srishti Kandari, a government… pic.twitter.com/vLxYY3RSV2
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 31, 2026
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
मृतका की मां की शिकायत के आधार पर डोईवाला पुलिस थाने में सौरभ खत्री, उसकी मां और बहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More:
इंजन खराब होने से होर्मुज पर फंस गया कतर का LNG भरा जहाज, अचानक हुआ अटैक, किसने ली जिम्मेदारी?

