HomeBreaking Newsनाम बदलकर मोनिउर ने रची बड़ी साजिश! किस खतरनाक मकसद के...

नाम बदलकर मोनिउर ने रची बड़ी साजिश! किस खतरनाक मकसद के लिए 15 लड़कियों से रचाई शादी? 16वीं से पहले पुलिस ने दबोचा

Marriage Scam: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाम बदलकर कई युवतियों को प्रेम और शादी के जाल में फंसाने का आरोप है। नैहाटी थाने की पुलिस ने आरोपी मोनिउर रहमान उर्फ मानिक राय को एक युवती की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 15 युवतियों से शादी करने और उनसे पैसे और गहने लेने के बाद फरार होने के आरोप लगे हैं।

मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई पहचान

शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात करीब तीन महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मानिक उर्फ मोनिउर रहमान से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने इमोशनल दबाव बनाकर पहले पैसों की मांग की और बाद में गहने भी मांगे। शिकायत के अनुसार उसने आरोपी को लगभग 85 हजार रुपये और एक सोने का ब्रेसलेट दिया। आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा।

प्रेम संबंध का भरोसा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोनिउर रहमान अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर महिलाओं से संपर्क करता था। आरोप है कि वह प्रेम संबंध और शादी का भरोसा देकर उनका विश्वास जीतता, फिर उनसे पैसे और जेवर लेता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह एक अन्य युवती को भी इसी तरह ठगने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की जांच जारी

नैहाटी थाना पुलिस अब उन महिलाओं से संपर्क करने की तैयारी में है, जिनके साथ आरोपी के विवाह या संबंधों की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितनी महिलाओं को निशाना बनाया तथा कितनी रकम और गहने हासिल किए। पुलिस आरोपी की गतिविधियों और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए संभावित पीड़ितों से आगे आने की अपील की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More:

UP पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 PPS अफसरों के तबादले, लखनऊ के कई डिप्टी एसपी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments