HomeBreaking Newsप्रयागराज में गंगा घाट पर बड़ा हादसा, 7 डूबे, 2 बच्चों की...

प्रयागराज में गंगा घाट पर बड़ा हादसा, 7 डूबे, 2 बच्चों की मौत

प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

मछुआरों ने तीन बच्चों की बचाई जान

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बाकी चार बच्चे तेज धारा में बह गए।

दो बच्चों के शव बरामद

घटना के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दो बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और उनकी तलाश जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोग भी परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मांडा थाना प्रभारी निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी और भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत गोताखोरों की टीम को बुलाकर लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लापता बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले गहरे पानी में जाने से रोकें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Read More

एक ऐसा मंदिर जहां भगवान राम हैं राजा, जानें क्यों खास है ‘बुंदेलखंड की अयोध्या’ कहा जाने वाला ये मंदिर…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments