HomeBreaking Newsकश्मीर में बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा, कई जिलों में छापेमारी कर...

कश्मीर में बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा, कई जिलों में छापेमारी कर अहम दस्तावेज किए जब्त

जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में सुरक्षाबलों की टीमें सक्रिय हैं और संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। इस ऑपरेशन को घाटी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहा था आतंकी मॉड्यूल

जांच में सामने आया है कि इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का संचालन कश्मीर निवासी शब्बीर अहमद लोन कर रहा था, जो फिलहाल बांग्लादेश में रह रहा है। गांदरबल के कंगन का रहने वाला शब्बीर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हुए वहीं से पूरे नेटवर्क को निर्देश दे रहा था।

पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रहे थे निर्देश

सूत्रों के मुताबिक इस मॉड्यूल को पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे हैंडलर्स से लगातार निर्देश मिल रहे थे। इनके जरिए घाटी में युवाओं को जोड़ने, फंडिंग जुटाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

छापेमारी में अहम दस्तावेज और उपकरण जब्त

सुरक्षाबलों ने छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। इन सभी को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि नेटवर्क के और लिंक का पता लगाया जा सके।

नशे के नेटवर्क पर भी कार्रवाई

इसी बीच बांदीपोरा जिले में एक ड्रग पेडलर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नशे के नेटवर्क के बीच संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और उनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को उजागर करने के लिए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More

गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर शादी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दहेज के नाम पर वसूलता था लाखों रुपये

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments