अमृतसर देहाती पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 300 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मोबाइल फोन उनके मालिकों को दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और खुशी जताई।
दूसरी बार आयोजित हुआ मोबाइल वितरण समारोह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा मोबाइल वितरण समारोह दूसरी बार आयोजित किया गया है। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी महीने में भी करीब 300 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए थे। अब मार्च में चलाए गए अभियान के तहत फिर से करीब 300 मोबाइल फोन रिकवर किए गए और संबंधित लोगों को सौंपे गए।
बरामद मोबाइलों की कीमत करीब डेढ़ करोड़
अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इनमें 15 हजार रुपये से लेकर लगभग दो लाख रुपये तक कीमत वाले स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस की विभिन्न टीमों ने इन मोबाइल फोन को खोजने के लिए लगातार प्रयास किए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस की तकनीकी टीम, सहायता केंद्र और विभिन्न थानों की टीमों ने मिलकर काम किया। कई मामलों में मोबाइल फोन दूसरे जिलों या राज्यों तक पहुंच गए थे, जिससे उन्हें ढूंढना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद पुलिस ने लगातार प्रयास कर इन मोबाइलों को ढूंढ निकाला।
मोबाइल रिकवरी को गंभीरता से ले रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अक्सर लोगों को लगता है कि मोबाइल खो जाने के बाद उसे वापस पाना मुश्किल होता है, लेकिन यह अभियान साबित करता है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल वापस मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ संचार का साधन नहीं है, बल्कि इसमें लोगों के जरूरी दस्तावेज, कारोबार और निजी जानकारी भी सुरक्षित रहती है।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। हमारा...