HomeBreaking Newsट्रंप प्रशासन को मिला बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने गोल्फ कोर्स प्रोजेक्ट...

ट्रंप प्रशासन को मिला बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने गोल्फ कोर्स प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस से करीब दो मील दूर स्थित एक ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स को भव्य रूप देने की योजना में झटका लगा है। अमेरिकी अदालत ने निर्माण कार्य शुरू होने से ठीक पहले इस परियोजना पर रोक लगा दी। ट्रंप इस सार्वजनिक गोल्फ कोर्स को बड़े स्तर पर विकसित करना चाहते थे, लेकिन अब अदालत के आदेश के चलते फिलहाल वहां कोई काम नहीं हो सकेगा। ईस्ट पोटोमैक गोल्फ लिंक्स रविवार से 15 महीने के लिए बंद होने वाला था। ट्रंप ने इसी दिन से निर्माण शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, स्थानीय लोगों और एक संरक्षण संगठन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने योजना पर रोक लगा दी।

महंगा होने पर आम लोगों की पहुंच से बाहर होने का डर

विवाद ईस्ट पोटोमैक गोल्फ लिंक्स को लेकर है। पोटोमैक नदी के किनारे स्थित यह एक पुराना सार्वजनिक गोल्फ कोर्स है, जहां आम लोग भी खेल सकते हैं। परियोजना का विरोध कर रहे लोगों को आशंका है कि इसके नए स्वरूप के बाद गोल्फ खेलना इतना महंगा हो जाएगा कि आम नागरिकों की यहां पहुंच मुश्किल हो जाएगी। इससे कोर्स की सार्वजनिक पहचान भी बदल सकती है। ट्रंप ने इन आशंकाओं को खारिज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसी प्रिजर्वेशन लीग और दो स्थानीय गोल्फ खिलाड़ियों ने फरवरी में इस योजना को अदालत में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि गोल्फ कोर्स बंद कर निर्माण शुरू करने से उन्हें और आम लोगों को ऐसा नुकसान होगा, जिसकी बाद में भरपाई नहीं की जा सकेगी।

सुरक्षा के तर्क पर जज ने उठाए सवाल

शुक्रवार को इस मामले में अदालत में करीब पांच घंटे सुनवाई हुई। सरकार ने दलील दी कि ईस्ट पोटोमैक पार्क को सुरक्षा कारणों से बंद किया जा रहा है। इस पार्क में तीन गोल्फ कोर्स, एक छोटा गोल्फ कोर्स, साइकिल ट्रैक और मनोरंजन की अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। सरकार के वकील ने यह भी बताया कि पार्क का संचालन करने वाली संस्था नेशनल लिंक्स ट्रस्ट के साथ सरकार का समझौता रविवार को समाप्त हो रहा है। जज एना रेयेस ने सरकार की दलीलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में पार्क बंद करने के कारण के तौर पर सुरक्षा का मुद्दा नहीं उठाया गया था। जज को यह भी लगा कि समझौता खत्म होने की बात पार्क बंद करने की वास्तविक वजह से ज्यादा उसे बंद करने का आधार तैयार करने जैसी है।

ट्रंप ने फैसले पर जताई नाराजगी

अदालत के आदेश से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जज गोल्फ कोर्स की मरम्मत जल्दी और कम खर्च में कराने के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप ने दावा किया था कि वॉशिंगटन क्षेत्र के निवासियों को गोल्फ खेलने की फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उनका कहना था कि इस जगह को एक खास गोल्फ कोर्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

वॉशिंगटन में ट्रंप की दूसरी परियोजनाएं भी कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। इनमें एक बड़ा स्मारक द्वार और व्हाइट हाउस में प्रस्तावित बॉलरूम शामिल हैं। हाल ही में एक अन्य अदालत ने स्मारक द्वार के निर्माण पर 14 दिनों की रोक लगाई थी।

Read More

पत्नी के सामने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 7 दिन पुराने विवाद का खौफनाक बदला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments