HomeBreaking Newsआस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के...

आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना के करीब 60 दिन बाद पुलिस ने साकेत कोर्ट में 450 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया। इसमें आसिफ, हेमंत और मुकेश को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र में 55 गवाहों के बयान भी शामिल किए हैं।

दोस्त के साथ मंदिर पहुंची थी पीड़िता

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है। उस दिन पीड़िता का जन्मदिन था और वह अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। दोनों शाम करीब 4:55 बजे मंदिर पहुंचे और दर्शन के बाद लगभग सात बजे वहां से निकले। इसके बाद उन्होंने चिप्स और पानी खरीदा और आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर चले गए। दोनों ने कुछ समय पार्क में बैठने और फिर इस्कॉन मंदिर जाने की योजना बनाई थी। पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि वह दोस्त के साथ एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रही थी, तभी 30 से 35 साल की उम्र के तीन युवक पीछे से आए।

बंदूक और चाकू दिखाकर डराने का आरोप

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसके दोस्त को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद दो आरोपियों ने उसे झाड़ियों के पास चलने को कहा। पीड़िता ने उनसे वहीं बात करने और अपनी मां से बात कराने की गुहार लगाई। इसी दौरान एक आरोपी ने कहा, ‘आसिफ भाई बंदूक निकालो।’ पीड़िता ने बताया कि आसिफ ने काली बंदूक दिखाकर उसे डराया। इसके बाद आरोपी चाकू दिखाते हुए उसे पार्क के अंधेरे हिस्से की ओर ले गए। आरोप है कि आसिफ ने हेमंत को पीड़िता के दोस्त पर नजर रखने के लिए कहा और फिर चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप है।

BNS और POCSO की धाराओं में आरोपपत्र

दिल्ली पुलिस ने आसिफ, हेमंत और मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपपत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 61(2), 115(2) और 351(3) के साथ POCSO एक्ट की धारा 6 और 17 लगाई गई हैं।

Read More

वर्दी में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी? विंग कमांडर की करतूत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments