HomeBreaking Newsयोगी सरकार का बड़ा आदेश, त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त होंगी UP की...

योगी सरकार का बड़ा आदेश, त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त होंगी UP की ये 681 सड़कें

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों को लेकर सरकार ने मरम्मत अभियान तेज करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिलहाल खराब सड़कों को आवागमन के लायक बनाया जाए और बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के मुताबिक उनका स्थायी नवीनीकरण कराया जाए। आने वाले त्योहारों को देखते हुए प्रदेश के 681 महत्वपूर्ण मार्गों को प्राथमिकता में रखा गया है।

त्योहारों से पहले 681 मार्गों पर विशेष काम

गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्वों के दौरान सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए 681 प्रमुख मार्गों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन रास्तों पर त्योहारों से पहले जरूरी मरम्मत और नवीनीकरण पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को खराब सड़कों के कारण परेशानी न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गड्ढामुक्ति अभियान केवल गड्ढों में पैचवर्क तक सीमित नहीं होना चाहिए। सड़क की वास्तविक स्थिति देखकर तय किया जाए कि सामान्य मरम्मत पर्याप्त है या व्यापक नवीनीकरण की जरूरत है।

4.36 लाख किमी सड़कों की समीक्षा

बैठक में नौ विभागों के अधीन आने वाली करीब 4.36 लाख किलोमीटर सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। मौजूदा अभियान में करीब 50 हजार किलोमीटर मार्गों को बेहतर बनाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक लगभग 5,751 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढामुक्ति का काम पूरा होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा करीब 30 हजार किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है और करीब 14 हजार किलोमीटर पर काम पूरा होने की बात सामने आई। लगभग 5 हजार किलोमीटर मार्गों पर विशेष मरम्मत का लक्ष्य है, जिसमें करीब 700 किलोमीटर पर काम पूरा हो चुका है।

स्कूल-अस्पताल वाली सड़कों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुधार के लिए प्राथमिकता तय करते समय केवल सड़क की लंबाई नहीं, बल्कि उसके इस्तेमाल और लोगों की जरूरत को भी देखा जाए। शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों और अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। चूंकि बारिश अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, इसलिए पहले जरूरी हिस्सों की मरम्मत कर उन्हें मोटरेबल बनाया जाएगा और बाद में मौसम साफ होने पर स्थायी काम कराया जाएगा।

Read More

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की ये किताब, बोले- सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments