HomeBreaking Newsगुजरात के मुंद्रा तट पर ICG-ATS की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो अवैध...

गुजरात के मुंद्रा तट पर ICG-ATS की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो अवैध कोकीन जब्त

गुजरात के मुंद्रा तट के पास भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने करीब 1150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की देर रात को चलाया गया। गुजरात ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि समुद्री मार्ग से भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप भारत लाई जा रही है। इसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।

मुंद्रा तट से 5 अवैध बैग किए बरामद

जानकारी के अनुसार ATS अधिकारियों को लेकर कोस्ट गार्ड की इंटरसेप्टर बोट्स ने मुंद्रा एंकरिज इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर खड़े कंटेनर जहाज ‘एमवी यूरोप’ पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। अधिकारियों ने देखा कि जहाज से कुछ बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। इसके तुरंत बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समुद्र में गिराए गए पांच बैग बरामद कर लिए।

115 पैकेट में मिली कोकीन

ATS अधिकारियों के मुताबिक बरामद बैगों की तलाशी लेने पर उनमें सफेद रंग का पाउडर मिला। जांच में कुल 115 पैकेट पाए गए, जिनमें हर पैकेट का वजन करीब एक किलोग्राम था। शुरुआती जांच में बरामद पदार्थ को कोकीन बताया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुल बरामद कोकीन का वजन करीब 115 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1150 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जांच के लिए बंदरगाह लाया गया जहाज

इस कार्रवाई के बाद संदिग्ध कंटेनर जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया है। भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात ATS और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह ड्रग्स खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Read More

तपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 30 मई तक बारिश का अलर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments