HomeBreaking Newsमुल्लांपुर वनडे के बाद ICC की बड़ी स्ट्राइक, मैच हारने के बाद...

मुल्लांपुर वनडे के बाद ICC की बड़ी स्ट्राइक, मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर लगा भारी जुर्माना, वेस्टइंडीज पर भी गिरी गाज!

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में पांच विकेट से मिली हार के तुरंत बाद भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्लो ओवर रेट को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर भारी जुर्माना लगाया है। आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत, जबकि वेस्टइंडीज टीम की मैच फीस का 10 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के रूप में काटा गया है।

निर्धारित समय में 4 ओवर पीछे रह गई भारतीय टीम

3 सितंबर (शनिवार) को मुल्लांपुर में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम अपने निर्धारित समय में चार ओवर कम फेंक पाई थी। वहीं, दूसरी ओर मेहमान वेस्टइंडीज की टीम भी तय समय सीमा में दो ओवर पीछे रह गई। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर प्रति ओवर 5 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। इसी आधार पर चार ओवर कम फेंकने पर भारत पर 20% और दो ओवर कम होने पर वेस्टइंडीज पर 10% की पेनल्टी लगाई गई।

दोनों कप्तानों ने स्वीकार की अपनी गलती

आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों पर यह पेनाल्टी लागू की। मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की के साथ-साथ थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने यह रिपोर्ट सौंपी थी। भारत और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने धीमी ओवर गति के आरोपों को बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया, जिसके चलते इस मामले में किसी भी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

शाई होप के 162 रनों से चूका भारत का क्लीन स्वीप

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 351 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। 352 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने अपने कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 10 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। हालांकि, भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही, लेकिन आखिरी मैच में हार के चलते वह वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने का मौका गंवा बैठी।

 

READ MORE: रकुल प्रीत सिंह का IT रेड की खबरों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मेरे नाम पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments