Rakul Preet Singh Income Tax Raid: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने नाम से जुड़ी आयकर विभाग की छापेमारी की खबरों पर नाराजगी जताई है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो समेत 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की सर्च ऑपरेशन से जुड़ी खबरें सामने आई थीं। अब रकुल ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक बयान जारी किया है।
रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल
रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया, मेनस्ट्रीम मीडिया और डिजिटल चैनलों पर बिना पर्याप्त सत्यापन के खबरें और अटकलें चलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह की रिपोर्ट्स से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाए।
अपने बैकग्राउंड का किया जिक्र
एक्ट्रेस ने खुद को आर्म्ड फोर्सेज के परिवार में पली-बढ़ी सेल्फ-मेड आर्टिस्ट बताते हुए कहा कि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर में अब तक के सफर का श्रेय अपनी मेहनत को दिया और कहा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने कानूनी दायित्वों का पालन करती रही हैं।
टैक्स को लेकर दी सफाई
रकुल ने अपने बयान में कहा कि वह 20 साल की उम्र से अपने सभी जरूरी टैक्स भरती आ रही हैं। उन्होंने अपने ऊपर किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े आरोपों को खारिज किया। एक्ट्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह खुद या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह की गैरकानूनी फॉरेन रेमिटेंस में शामिल नहीं हैं।
बेनामी संपत्ति पर बड़ा दावा
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि देश या विदेश में कहीं भी किसी और व्यक्ति की ओर से उनके नाम पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने उन्हें कभी कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट नहीं की है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह सिद्धांत के तौर पर ऐसे महंगे गिफ्ट स्वीकार भी नहीं करती हैं।
गलत खबरें वापस लेने की अपील
रकुल प्रीत सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘मैं इस तरह की गलत, झूठी और बदनाम करने वाली अटकलों से भरी रिपोर्ट्स बनाने वाले से अनुरोध करती हूं कि वे अपनी इन खबरों को वापस लें और सच्चाई बताए। मैं समझती हूं कि मीडिया बिजनेस चलाने वाले छोटे से लेकर बड़े हर एक शख्स पर, अपने कमर्शियल प्रेशर होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप फैक्ट्स से समझौता करें और खास कर के किसी की रेप्युटेशन और रोजी-रोटी को दाव पर लगा कर नहीं।”

मीडिया से की जिम्मेदारी की मांग
एक्ट्रेस ने कहा कि वह मीडिया संस्थानों के व्यावसायिक दबाव को समझती हैं, लेकिन उनका मानना है कि कमर्शियल प्रेशर के बावजूद तथ्यों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और रोजी-रोटी को प्रभावित करने वाली खबरों में अधिक सावधानी बरतने की अपील की।
रकुल का संदेश
अपने बयान के जरिए रकुल प्रीत सिंह ने साफ किया कि उनके अनुसार आयकर विभाग की सर्च को उनके नाम से जोड़कर पेश की जा रही रिपोर्ट्स तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने संबंधित रिपोर्ट्स को वापस लेने और सही तथ्यों को सामने रखने की मांग की है।
Read More:

