HomeBreaking Newsजालंधर में बड़े गैंगस्टर नेटवर्क का खुलासा, मॉडर्न हथियारों 4 बदमाश गिरफ्तार

जालंधर में बड़े गैंगस्टर नेटवर्क का खुलासा, मॉडर्न हथियारों 4 बदमाश गिरफ्तार

जालंधर(Jalandhar) पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया और चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है जिसमें कुल 8 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

बरामद हथियारों में एक PX-5 पिस्टल, एक जिगाना पिस्टल, तीन 30 बोर की पिस्टल और तीन 32 बोर की पिस्टल शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

विदेशी हैंडलर से थे संपर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गैंग के संपर्क विदेश में बैठे एक हैंडलर से जुड़े हुए थे। पुलिस अब इस एंगल को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

इसके अलावा जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी दो अलग-अलग हत्या के मामलों में वांछित चल रहे थे और काफी समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : झज्जर में सरेआम खूनी खेल, घर के बाहर खड़े युवक पर बरसाईं 20 से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments