HomeBreaking Newsपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाटी विस्फोट, धमाके में लगभग 14 लोगों...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाटी विस्फोट, धमाके में लगभग 14 लोगों की मौत, बढ़ाई गई इलाके की सुरक्षा

Major Blast in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार, 2 अगस्त 2026 को बड़ा धमाका हुआ, जिसमें लगभग 14 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमले का निशाना पुलिसकर्मी थे और इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिसकर्मियों को बनाया गया निशाना

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, धमाका खैबर पख्तूनख्वा में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पुलिस प्रवक्ता नासिर इकबाल करीमी ने पुष्टि की कि विस्फोट में 14 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस फिदा हुसैन ने चार पुलिस अधिकारियों समेत सात लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

एंट्री गेट पर रोकने की कोशिश के दौरान हुआ विस्फोट

स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने डॉन न्यूज को बताया कि जब पुलिस ने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर संदिग्ध हमलावर को रोककर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तभी उसने अपने साथ मौजूद विस्फोटकों में धमाका कर दिया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान मची अफरातफरी

धमाका पुलिस स्टेशन के पास उस समय हुआ, जब स्वात घाटी में हाल के दिनों में बढ़ी आतंकी घटनाओं के विरोध में सैकड़ों लोग काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। घायलों को तुरंत सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया। विस्फोट के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

‘स्वात अमन जिरगा’ की रैली के दौरान हुई घटना

पीटीआई के मुताबिक, यह धमाका आत्मघाती हमले जैसा प्रतीत होता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह रैली स्थानीय आदिवासी परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ की ओर से आयोजित की गई थी। प्रदर्शन में शामिल लोग शांति की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे और हाथों में प्लेकार्ड लेकर इलाके में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

इलाके में पहले से बिगड़े हुए हैं सुरक्षा हालात

खैबर पख्तूनख्वा के इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सुरक्षा हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। ताजा धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जबकि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Read More:

Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर ऐसे करें शिव पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महादेव को प्रसन्न करने के उपाय

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments