HomeBreaking Newsमां फंसी, नानी-मौसी का घर डूबा, असम बाढ़ की तबाही देख रो...

मां फंसी, नानी-मौसी का घर डूबा, असम बाढ़ की तबाही देख रो पड़ी एक्ट्रेस देवोलीना

असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी सुरक्षित जगहों तक नहीं पहुंच पाए हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना(Devoleena) भट्टाचार्जी ने भी अपने परिवार को लेकर चिंता जाहिर की है। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी भावनाएं लोगों के सामने रखीं।

उन्होंने बताया कि उनकी मां असम के नाजिरा इलाके में मौजूद हैं और बाढ़ की वजह से वहीं फंसी हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भगवान की कृपा से उनके पुराने घर के आसपास हालात उतने खराब नहीं हैं इसलिए उनकी मां फिलहाल सुरक्षित हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब तक इस विषय पर इसलिए कुछ नहीं बोल रही थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि कैमरे के सामने अपने जज़्बात संभालना उनके लिए आसान नहीं होगा।

नानी और मौसी का घर पूरी तरह पानी में डूबा

देवोलीना ने बताया कि उनकी नानी और मौसी का घर बाढ़ में पूरी तरह डूब चुका है। उनके अनुसार, घर का लगभग पूरा सामान और सालों की मेहनत पानी में बह गई। इस नुकसान ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि सब कुछ खत्म हो गया और अब वहां बहुत कम चीजें बची हैं।

मदद के लिए चाहकर भी नहीं पहुंच पा रहीं

देवोलीना ने कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हें इस बात की है कि वह अपने परिवार के पास नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने बताया कि अगर वह अकेली होतीं तो तुरंत असम पहुंच जातीं लेकिन इस समय उनके साथ उनका छोटा बच्चा है। ऐसे में यात्रा करना और वहां जाकर किसी तरह की मदद कर पाना उनके लिए संभव नहीं है।

अपनी बात कहते-कहते देवोलीना भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उनके वीडियो के बाद फैंस लगातार उन्हें हिम्मत रखने और उनके परिवार की सलामती की दुआ करने वाले संदेश भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाटी विस्फोट, धमाके में लगभग 14 लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments