HomeBreaking Newsलुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों समेत दो अरोपी पकड़े

लुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों समेत दो अरोपी पकड़े

लुधियाना के थाना लाडोवाल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनका संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को SI विशाखा सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हार्डीज वर्ल्ड के सामने दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी में मिले अवैध हथियार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, .315 बोर की दूसरी पिस्टल और दो अतिरिक्त कारतूस बरामद किए। इसके अलावा बिना नंबर की CT-100 बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान अनुराग मसीह और अंकुश मसीह के रूप में हुई है। दोनों फिल्लौर के ऊंची घाटी मोहल्ला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थाना लाडोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

DGP गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जर्मनी और दुबई में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्हें हाई-प्रोफाइल टारगेट किलिंग और अन्य गंभीर वारदातों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। विदेशी नेटवर्क के जरिए इन्हें हथियार उपलब्ध करवाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुरुक्षेत्र, समराला, मोगा, फरीदकोट और तरनतारण जैसे इलाकों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम इस पूरे नेटवर्क के लिंक खंगाल रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More

PGT भर्ती से लेकर ‘मेक इन हरियाणा’ उद्योग नीति को मंजूरी… सैनी कैबिनेट की बैठक में लिए कई बड़े फैसले 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments