HomeBreaking Newsअमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 पिस्तौल और कारतूस समेत 3 आरोपी...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 पिस्तौल और कारतूस समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह के तार दूसरे राज्यों के साथ-साथ सीमा पार बैठे तस्करों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह नेटवर्क पंजाब में आपराधिक तत्वों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

कई अवैध हथियार बरामद

अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों में 1 PX5 .30 बोर पिस्तौल, 3 पिस्तौल .32 बोर और 2 पिस्तौल .30 बोर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस का कहना है कि इन हथियारों की यह खेप किसी बड़ी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल की जा सकती थी।

मध्य प्रदेश से खरीदते थे हथियार

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदते थे। इसके बाद इन्हें पंजाब लाकर आगे सप्लाई किया जाता था। इसके अलावा गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क में थे। जांच एजेंसियां अब डिजिटल माध्यमों से जुड़े लिंक भी खंगाल रही हैं। इस मामले में अमृतसर के थाना सिविल लाइंस में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने में लगी है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

जीरो टॉलरेंस नीति जारी

पंजाब के DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य पुलिस संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराधियों में डर पैदा होगा और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा। हालांकि पंजाब पुलिस इससे पहले भी कई हथियार तस्करों और नशा तस्करी से जुड़े गिरोहों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि राज्य में अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read More

लखनऊ में कल CM योगी समेत सड़कों पर उतरेंगे कई दिग्गज नेता, नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने से नाराजगी भाजपा की पदयात्रा…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments