HomeBreaking Newsहोर्मुज में भारतीयों से भरे LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों...

होर्मुज में भारतीयों से भरे LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों की बची जान, मचा हड़कंप

LPG Tanker with Indians Hit By Missile: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इन दिनों जहाजों और टैंकरों के लिए बेहद खतरनाक समुद्री रास्ता बन गया है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को लगातार हमलों और बारूदी सुरंगों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करना जहाजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान करीब चार अलग-अलग जहाजों पर हमले हुए हैं या वे समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों की चपेट में आए हैं।

24 भारतीयों वाले LPG टैंकर को बनाया निशाना

इसी बीच 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ पर मिसाइल से हमला किया गया। इस जहाज पर कुल 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 24 भारतीय नागरिक शामिल थे। हमले की खबर सामने आने के बाद भारत में भी चिंता बढ़ गई, क्योंकि जहाज पर बड़ी संख्या में भारतीय नाविक मौजूद थे।

सभी 25 क्रू मेंबर सुरक्षित

इस घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 25 लोग सुरक्षित हैं। हमले में किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। इस तरह एक बड़े समुद्री हादसे की आशंका टल गई। घटना के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर सरकार भी सतर्क हो गई है।

केंद्र सरकार लगातार रख रही है नजर

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जहाज की मैनेजमेंट कंपनी के साथ भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके। सरकार की प्राथमिकता जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्थिति बनाए रखना है।

ईरान-अमेरिका तनाव से समुद्री कारोबार पर असर

दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच समझौता नहीं हो पाने के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बना हुआ है। ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में तय समुद्री मार्ग से अलग जाने वाले जहाजों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते खतरे के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों पर भी दबाव बढ़ रहा है। होर्मुज में बिगड़ते हालात का असर न केवल समुद्री परिवहन, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कारोबार पर भी पड़ सकता है।

Read More:

Amla Navami 2026: 18 या 19 नवंबर, कब मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments