Homeराज्यपंजाबराज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों...

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

चंडीगढ़, 3 मई: पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका हुआ है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में दो FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं शामिल हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। ऐसी सूचना है कि पंजाब पुलिस उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि संदीप पाठक की संभावित गिरफ्तारी पंजाब की राजनीति में बड़ा भूकंप ला सकती है।
गौरतलब है कि संदीप पाठक साल 2020 से पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी के तौर पर सक्रिय रहे। हाल ही में उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उनके ऊपर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगे हैं। यदि पुलिस जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं, तो उनके लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गैर-जमानती धाराएं होने के चलते उनकी सियासी राह भी कठिन हो सकती है।
फिलहाल, पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन यह घटनाक्रम पंजाब ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा असर डालने की क्षमता रखता है।

Read More:

मौसम की मार झेल रहे किसानों को राहत, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Shivam Yadav
Shivam Yadav
मैं पत्रकार और डिजिटल मार्केटर हूँ, जिसे मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन ब्रांड ग्रोथ का 10+ वर्षों का अनुभव है। अपनी Investigative Journalism विचारधारा, जानकारी और विश्लेषण आधारित कंटेंट लोगों तक पहुँचाता आया हूँ । ट्रेंड को समझकर उसे असरदार कंटेंट में बदलना और ऑडियंस से मजबूत कनेक्शन बनाना ही मेरी कोशिश है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments