HomeBreaking Newsएक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी...

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी सराया के बाद दी बड़ी खुशखबरी

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

छोटे बच्चे के सॉक्स वाली तस्वीर शेयर की

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें एक छोटे बच्चे के सॉक्स नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कियारा ने लिखा, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला।’  उन्होंने आगे कहा कि इस खुशखबरी के लिए उनका दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई।

बेटी सराया के बाद अब घर आएगा दूसरा बच्चा

कियारा और सिद्धार्थ जुलाई 2025 में पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम कपल ने सराया मल्होत्रा रखा। बेटी के जन्म की जानकारी भी दोनों ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट के जरिए दी थी। उस समय उन्होंने अपनी बेटी को जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया था। अब सराया के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। ऐसे में जल्द ही उनका परिवार तीन से चार सदस्यों का हो जाएगा।

करण जौहर से लेकर भूमि पेडनेकर तक ने दी बधाई

कियारा और सिद्धार्थ की पोस्ट वायरल होते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। करण जौहर ने रेड हार्ट और इविल आई इमोजी के साथ लिखा- ‘लव-लव यू’। भूमि पेडनेकर ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए कपल पर प्यार लुटाया। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी रेड हार्ट इमोजी शेयर कर दोनों को बधाई दी। एक यूजर ने लिखा- ‘यहां सराया का हाथ इसे और भी प्यारा बना रहा है’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- सराया की छोटी बहन या छोटा भाई जल्द ही आने वाला है।

सलमान खान ने बातचीत में दिया था एक और बच्चे का हिंट

कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंचे थे। वह अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए शो में गए थे। सलमान खान के साथ बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने पिता बनने के अनुभव पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है। उन्होंने बताया था कि बेटी सराया अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और धीरे-धीरे नई चीजें सीख रही है। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा था कि उम्मीद है कि वह जल्द एक और बच्चा करेंगे। सलमान की यह बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा दिए थे।

2023 में जैसलमेर में हुई थी शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने। अब शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद और पहली बेटी के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

Read More:

सबरीमाला मंदिर में पुजारी चयन पर केरल हाईकोर्ट का आदेश, अयोग्य घोषित उम्मीदवार को इंटरव्यू की दी इजाजत

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments