HomeBreaking NewsKFC के चिकन को लेकर शिकायत से हड़कंप, ग्राहक ने लगाया बासी...

KFC के चिकन को लेकर शिकायत से हड़कंप, ग्राहक ने लगाया बासी और बदबूदार होने का आरोप

कर्नाटक में होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे फूड आउटलेट्स में खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषध प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। हाल की जांच में मैसूरु और मंगलुरु समेत कई जगहों पर खाद्य पदार्थों के रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां सामने आई हैं। मैसूरु में अधिकारियों ने कुछ होटलों से एक्सपायर्ड चिकन, मीट और अन्य खराब होने वाली सामग्री जब्त की। मंगलुरु के सिटी सेंटर स्थित KFC(KFC chicken) आउटलेट पर भी शिकायत के बाद अधिकारियों ने अचानक जांच की।

शिकायत में ऑनलाइन मंगाए गए चिकन में बदबू आने और उसके ताजा नहीं होने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किचन, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज समेत अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें प्रयोगशाला में भेज दिया। आगे की कार्रवाई लैब रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इसलिए फिलहाल चिकन की गुणवत्ता को लेकर लगे आरोपों को जांच के नतीजे आने तक आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

1,000 किलो से ज्यादा सामग्री जब्त

कर्नाटक के अलग-अलग शहरों में चल रही कार्रवाई के दौरान 1,000 किलो से अधिक असुरक्षित या नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई खाद्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। बेंगलुरु में भी होटल और रेस्टोरेंट की जांच के दौरान एक्सपायर्ड सामान, खराब सब्जियां और गलत तरीके से रखे गए मीट जैसी कमियां मिली हैं।

सरकारी कैंटीन भी जांच के दायरे में

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल निजी होटल और रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रही। बेंगलुरु के विधान सौधा और अन्य सरकारी परिसरों में संचालित कुछ कैंटीन की भी जांच की गई जहां खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी खामियां सामने आने की रिपोर्ट है।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों का उद्देश्य खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सही भंडारण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें : ‘रामायण’ के 4000 करोड़ बजट की खबर पर यश ने तोड़ी चुप्पी, समझाया असली हिसाब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments