HomeCurrent NewsBharat Scouts and Guides की डायमंड जुबली जंबूरी पर डॉ. के.के. खंडेलवाल...

Bharat Scouts and Guides की डायमंड जुबली जंबूरी पर डॉ. के.के. खंडेलवाल का राष्ट्रपति को विशेष आमंत्रण

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली जंबूरी के कार्यक्रम के लिए राष्टपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण दिया गया। भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन और मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त और रिटायर्ड IAS डॉ. केके खंडेलवाल आईएएस ने राष्टपति द्रौपदी मुर्मू को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया।

28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजन

ये आयोजन 28 जनवरी से शुरू होकर 3 फरवरी तक चलेगा जो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के मणप्पाराई स्थित एसआईपीसीओटी इंडस्ट्रियल पार्क में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 75 सालों की मेहनत का हिस्सा है। ये कार्यक्रम में देशभर के लगभग 20,000 स्काउट्स और गाइड्स के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र और कई देशों के एक हजार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा।

875 स्काउट्स और गाइड्स लेंगे भाग

इसके साथ ही हरियाणा से 875 स्काउट्स और गाइड्स भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, सशक्त युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित ये कार्यक्रम युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व विकास का उत्सव मनाएगा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दर्शाएगा।

के.के. खंडेलवाल ने की राष्ट्रपति को अपनी पुस्तक भेंट

डॉक्टर के.के. खंडेलवाल ने निमंत्रण के साथ साथ अपनी नई पुस्तक “ऑर्गेनाइजिंग स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी” भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की। ये पुस्तक बड़े आयोजनों के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और संगठनात्मक रणनीतियों को समेटे हुए है। जो भारत स्काउट्स और गाइड्स के ज्ञान को सांझा करने की परंपरा को और समृद्ध करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments