HomeCurrent NewsJ&K : किश्तवाड़ में फिर हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच...

J&K : किश्तवाड़ में फिर हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग…

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऊपरी और जंगली इलाकों में छिपे आतंकियों को घेरने के बाद दोनों ओर से तेज गोलीबारी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अलर्ट पर हैं।

गौरतलब है कि किश्तवाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में आतंकियों के सफाए के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी

यह अभियान ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत रविवार को छातरू बेल्ट में मंडराल–सिंहपोरा के समीप सोनार गांव के पास शुरू किया गया था। उसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। इस मुठभेड़ में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया, जबकि सात अन्य जवान घायल हो गए थे।

हमले के बाद आतंकी घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने उनके एक मजबूती से तैयार ठिकाने को नष्ट कर दिया, जहां से खाने-पीने का सामान, बर्तन, कंबल और सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई थी।

बीती रात स्थानिय युवक का दावा

अब ताजा जानकारी के मुताबिक, जंगलों में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। इसी बीच अखनूर के समाह क्षेत्र में एक स्थानीय युवक द्वारा बीती रात तीन से चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने का दावा किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments