HomeBreaking News5.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी जापान की धरती, लगभग 23 लोग...

5.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी जापान की धरती, लगभग 23 लोग घायल, PM सनाए ताकाइची ने बनाई टास्क फोर्स

Japan Earthquake: जापान में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता के भूकंप ने पूर्वी हिस्से को हिला दिया। भूकंप के झटके टोक्यो समेत आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में लगभग 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर को हल्की चोटें आई हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन से 70 किलोमीटर की गहराई पर था। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

चार प्रांतों में लगभग 23 लोग घायल

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप प्रभावित चार प्रांतों में 23 लोगों के घायल होने की जानकारी है। सेतामा में 9, कानागावा में 9, चिबा में 4 और इबाराकी में 1 व्यक्ति घायल हुआ है। भूकंप तड़के उस समय आया जब ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक झटके लगने से कई लोग बिस्तर से उठते समय गिर गए या दरवाजों से टकरा गए, जिससे उन्हें चोट लगी।

PM सनाए ताकाइची ने बनाई टास्क फोर्स

भूकंप के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सरकार ने एक टास्क फोर्स गठित की है। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है। मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भी जारी किए गए।

पाइपलाइन फटी, 460 घरों की बिजली गुल

भूकंप के कारण कई जगहों पर जमीन के नीचे पानी के पाइप फट गए। टोक्यो में करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि, सुबह होने तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। स्थानीय प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें हुईं प्रभावित

भूकंप का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और उत्तर-पूर्वी इलाकों की लोकल ट्रेनों में देरी हुई। हालांकि, बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

न्यूक्लियर प्लांट से कोई गड़बड़ी नहीं

न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने बताया कि करीब एक दर्जन न्यूक्लियर पावर प्लांट और न्यूक्लियर मटीरियल संभालने वाली सुविधाओं में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल भूकंप से जुड़ी स्थिति पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

Read More:

आज रूस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ट्रेड से लेकर साइंस-टेक तक इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments