HomeBreaking Newsपहले चोरी, फिर बरामदगी! जयपुर पुलिस पर उठे सवाल, CCTV ने खोल...

पहले चोरी, फिर बरामदगी! जयपुर पुलिस पर उठे सवाल, CCTV ने खोल दिए सारे राजय

जयपुर में बाइक चोरी की जांच के दौरान पुलिस(Jaipur police) की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला गुर्जर की थड़ी इलाके के शांति नगर का बताया जा रहा है जहां राजेंद्र शर्मा की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। राजेंद्र के मुताबिक, 3 सितंबर की सुबह उन्होंने बाइक गायब देखी और घर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। फुटेज में उन्हें कुछ लोग बाइक ले जाते दिखाई दिए। राजेंद्र का आरोप है कि बाइक किसी चोर ने नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ आए कुछ युवकों ने उठाई।

CCTV फुटेज में कथित तौर पर कुछ लोग घर के बाहर पहुंचते हैं और बाइक को लोडिंग टेंपो में रखकर वहां से चले जाते हैं। राजेंद्र का दावा है कि उनकी बाइक चोरी नहीं हुई थी बल्कि उसे पुलिस की टीम ने गलतफहमी में उठा लिया। आरोप यह भी है कि बाद में इसी बाइक को झाड़ियों से बरामद की गई चोरी की बाइक के तौर पर दिखाने की तैयारी की गई।

दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर को पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा था। पूछताछ में उनसे कई बाइक चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कथित तौर पर चोरी की बाइक तलाश रही थी। इसी दौरान शांति नगर से राजेंद्र की बाइक उठा लिए जाने का आरोप है।

बाद में राजेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया और संबंधित थाने में मामले की जानकारी दी। उनका कहना है कि CCTV देखने के बाद उन्होंने पुलिस के सामने पूरी स्थिति रखी।

शिकायत दर्ज कराने की सलाह पर सवाल

राजेंद्र के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बाइक वापस लेने के लिए चोरी की शिकायत दर्ज कराने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनका तर्क है कि जब बाइक चोरी हुई ही नहीं, तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का कोई सवाल नहीं उठता।

फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस इसे गलतफहमी का मामला बता रही है, जबकि बाइक मालिक अपनी शिकायत पर कायम है। पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : कोलकाता नगर निगम ने 40 रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा! खराब खाने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments