सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने महज आठ दिनों में घरेलू और विदेशी बाजारों में मजबूत कमाई दर्ज की है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘दृश्यम 3’ के 21 दिनों के कमाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विद्या बालन समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।
भारत में 334 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई
सैकनिल्क डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 334.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की घरेलू ग्रॉस कमाई बढ़कर 391.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। पांच भाषाओं में रिलीज होने का फायदा फिल्म को दर्शकों तक पहुंच बनाने में मिला है।
तमिल भाषा में फिल्म का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा है। आठ दिनों में इसने तमिल संस्करण से 236.45 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 63.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि हिंदी संस्करण ने 30.65 करोड़ रुपये जुटाए। इसके अलावा कन्नड़ में 3.90 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। फिल्म मलयालम भाषा में भी रिलीज हुई है। कुल मिलाकर जेलर-2 फिल्म ने अब तक करीब 606 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विदेशी बाजार में भी रजनीकांत का जलवा
‘जेलर 2’ को भारत के बाहर भी दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 214.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। घरेलू और विदेशी बाजारों के प्रदर्शन ने फिल्म को वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का आकर्षण
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के अलावा एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेनजारामुदु, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और एक्शन से भरपूर कहानी दर्शकों के बीच इसके आकर्षण की प्रमुख वजहों में गिनी जा रही है। फिलहाल फिल्म की कमाई की रफ्तार पर सबकी नजरें टिकी हैं। शुरुआती आठ दिनों के आंकड़े इसे बॉक्स ऑफिस की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल करते हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘जेलर 2’ अपनी कमाई में कितना और इजाफा करती है और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कौन-से नए आंकड़े दर्ज करती है।
Read More
पति और 3 बच्चों को छोड़ आशिक संग मुंबई गई रुखसाना, अब नाले में मिला सड़ा-गला शव

