देश के कई राज्यों में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। राजस्थान में इस बार सीजन से 109 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर सहित कई शहरों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इसी बीच दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी सुनाई है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार यानी आज दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। बात करें उत्तर प्रदेश की तो कई जिलों में 20 से लेकर 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ सहित कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।
दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बदरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री दरबार साहिब में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, 27 अक्टूबर तक श्रद्धा और उत्साह से मनेगा पर्व
on हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी सौगात, PG की 320 सीटें बढ़ेंगी, ₹415 करोड़ की ग्रांट मंजूर
on नौकरी के लिए आईं राधा-बबीता कैसे बनी क्राइम पार्टनर? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चौंका देगी ये कहानी

