HomeBreaking Newsअक्षय कुमार के मीम से ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना, आगबबूला...

अक्षय कुमार के मीम से ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना, आगबबूला हुए ट्रंप!

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का सहारा लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। 8 सितंबर को दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अक्षय कुमार के अलग-अलग भाव वाले मीम को पोस्ट किया गया। इसमें अभिनेता के रोने और मुस्कुराने वाले हावभाव के जरिए ट्रंप की स्थिति पर व्यंग्य किया गया।

ड्रोन, तेल और चुनाव को जोड़कर ईरान का कटाक्ष

मीम के साथ ईरानी दूतावास ने लिखा, “एक अंडरवॉटर ड्रोन खो गया. तेल की कीमत 100 रुपये के करीब है. चुनाव आने वाले हैं. क्या हाल है ट्रंप?” यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई, जब ईरान की ओर से दावा किया गया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुहाने के पास एक अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है।

Akshay Kumar, Donald Trump, iran, Akshay Kumar meme, iran used Akshay Kumar meme to mock donald trump, ईरानी दूतावास, अमेरिका, अक्षय कुमार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस ड्रोन की कीमत करीब 2.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। ईरानी पोस्ट में ड्रोन के साथ तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी चुनाव का जिक्र कर ट्रंप पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव को लेकर तंज कसा गया। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।

अक्षय कुमार को यूजर्स ने बताया ‘जियोपॉलिटिकल एसेट’

अक्षय कुमार के चेहरे के भावों वाले मीम को पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया कि ईरानी दूतावास ने भारतीय पॉप कल्चर को अपने राजनीतिक संदेश के लिए इस्तेमाल किया है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में अक्षय कुमार को ‘जियोपॉलिटिकल एसेट’ तक बता दिया। वहीं, कुछ लोगों ने चर्चा की कि इस तरह के सोशल मीडिया संदेश अमेरिका और ईरान के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों की ऑनलाइन जंग को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं।

मीम और पॉप कल्चर बनी ईरान की सोशल मीडिया रणनीति

ईरानी अधिकारी और उसके राजनयिक मिशन हाल के समय में अमेरिकी बयानों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए मीम्स, हास्य, एआई से तैयार वीडियो और लोकप्रिय संस्कृति का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मकसद सोशल मीडिया पर संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी माना जा रहा है। ईरानी डिप्लोमैटिक अकाउंट्स की पिछली पोस्ट में होर्मुज की ‘चाबियां खोने’ जैसे मजाक भी देखने को मिले हैं। ऑनलाइन मैसेजिंग में बॉलीवुड का इस्तेमाल भी पहले हो चुका है। मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने इससे पहले ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी से जुड़े एक मीम का सहारा लिया था। अक्षय कुमार वाला नया पोस्ट इसी डिजिटल कम्युनिकेशन शैली की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Read More

ट्रंप का बड़ा ऐलान, रिपब्लिकन को 2026 में बहुमत मिला तो हर वयस्क को मिलेगा 5 हजार डॉलर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments