Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarईरान ने की इराक पर एयरस्ट्राइक, 7 सैनिकों की मौत, 13 से...

ईरान ने की इराक पर एयरस्ट्राइक, 7 सैनिकों की मौत, 13 से ज्यादा घायल

मिडिल-ईस्ट में आज युद्ध का 26वां दिन है और ईरान ने पश्चिमी ईराक के अनबार प्रांत में एयरस्ट्राइक कर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 7 इराकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे किया गया।

मेडिकल सेंटर को बनाया निशाना

इराक के रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह हमला सेना के एक चिकित्सा केंद्र और पास स्थित इंजीनियरिंग यूनिट पर किया गया। यह स्थान शिया मिलिशिया समूह ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ (PMF) से जुड़ा बताया जा रहा है।

घायलों की तलाश में जुटी बचाव टीमें

हमले के बाद अनबार प्रांत में राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव दल मलबे में दबे घायलों की तलाश कर रहे हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इराक के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल सुविधाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।

इराक ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

इराक ने इस हमले को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कानूनी दायरे में रहकर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Read More

CM सुक्खू का सख्त आदेश, मेडिकल कॉलेजों में दो दिन में भरे जाएं 114 डॉक्टरों के पद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments