HomeBreaking NewsIPL 2027: हार्दिक पांड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पंजाब किंग्स...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पंजाब किंग्स में हुई एंट्री, क्या बनेंगे नए कप्तान?

IPL 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई ट्रेड डील के तहत हार्दिक पांड्या ने मुंबई का साथ छोड़ दिया है और अब वे पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।

इस ट्रेड के साथ दोनों खिलाड़ियों की नई सैलरी भी सामने आई है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में 16.35 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन पंजाब किंग्स में जाने के बाद उनकी सैलरी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अर्शदीप सिंह को भी मुंबई इंडियंस की ओर से 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

दूसरी बार मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। वे कई सीजन तक इस टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, आईपीएल 2022 से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वे गुजरात टाइटंस से जुड़ गए।

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को टीम की कप्तानी सौंपी और उन्होंने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी का दम दिखाते हुए टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसके बाद 2023 में भी हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस फाइनल तक पहुंची।

साल 2024 में हार्दिक एक बार फिर मुंबई इंडियंस में लौट आए। इस बार उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई। हालांकि, कप्तानी संभालने के बाद से टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब आईपीएल 2027 से पहले उन्होंने दूसरी बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है।

पहली बार पंजाब किंग्स से अलग हुए अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वे लगातार इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे। अब पहली बार उनकी टीम बदली है और वे मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई देंगे।

पिछले आठ सीजन में अर्शदीप ने पंजाब किंग्स के लिए कुल 96 मुकाबले खेले और 111 विकेट हासिल किए। वे पंजाब किंग्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस को उनसे आगामी सीजन में काफी उम्मीदें होंगी।

क्या हार्दिक पांड्या संभालेंगे पंजाब की कप्तानी?

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा टीम की कप्तानी को लेकर हो रही है। फिलहाल श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखेगी या उन्हें कप्तानी समेत कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

हालांकि, हार्दिक की भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फ्रेंचाइजी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी सामने आने का इंतजार है। आईपीएल 2027 से पहले होने वाले आगामी ऐलान पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी।

Read More:

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments