IPL 2026 : रविवार (31) मई को इस सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की बराबरी करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

अवार्ड सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल
भले ही राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल मुकाबला न खेला हो लेकिन टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अवार्ड सेरेमनी में महफिल लूटी। वैभव सूर्यवंशी को इस सीजन के ऑरेंज कैप के साथ-साथ 5 बड़े अवार्ड मिले।

1. ऑरेंज कैप
राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस साल का ‘ऑरेंज कैप’ (सबसे ज्यादा रन) का अवार्ड मिला, उन्होंने इस सीजन में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए 16 पारियों में 48.50 के एवरेज से 1 शतक और 5 अर्धशतक की बदौलत सर्वाधिक 776 रन बनाए इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 के अधिक का रहा। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

2. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर
IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ का भी पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा असर छोड़ा हो। इस पुरस्कार के साथ-साथ उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया।

3. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस सीजन में सभी गेंदबाजों को काफी परेशान करते हुए सबसे तेज पारियां खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा। इसी शानदार और आक्रामक प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ के लिए चुना गया।

4. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार रन बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड दिया गया, इस ट्रॉफी के साथ उन्हें 10 लाख रुपये की इनाम राशि भी दी गई।

5. सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ का अवार्ड भी अपने नाम किया, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 72 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ के अवार्ड से नवाजा गया, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी और 10 लाख रूपये का इनाम दिया गया।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्रिकेट जगत को प्रभावित किया, उनकी यह बड़ी बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक याद किए जाएंगे।

